{"_id":"686011eaf5c96e474c2e7872dcf96835","slug":"porsche-panamera-turbo-s-launched-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में आई पोर्श की सबसे तेज और पॉवरफुल कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारत में आई पोर्श की सबसे तेज और पॉवरफुल कार
Updated Thu, 14 Nov 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
पोर्श ने इस मॉडल को अप्रैल 2013 में शंघाई ऑटो शो में शोकेस किया था। पोर्श इंडिया ने इस अपग्रेडेड मॉडल को भारत में लांच किया है।
विज्ञापन
जर्मनी की कार कंपनी पोर्श ने अपनी सबसे तेज व पॉवरफुल कार पैनामेरा के अपग्रेडेड वर्जन "2014 पैनामेरा टर्बो एस" को भारत में लांच कर दिया है।
पोर्श ने इस मॉडल को अप्रैल 2013 में शंघाई ऑटो शो में शोकेस किया था। पोर्श इंडिया ने इस अपग्रेडेड मॉडल को भारत में लांच किया है।
निसान अपने दम पर कुछ अलग करने को तैयार
टर्बो एस इसके मूल टर्बो मॉडल से 50 एचपी ज्यादा पावर देगी। नई कार में दो नए टर्बोचार्जर और बड़े कंप्रेसर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें इंजेक्शन प्रेशर भी बढ़ाया गया है। इसमें 4.8 लीटर का टि्वन-टर्बो इंजन है, जो अधिकतम 570 एचपी पावर और 800 एनएम का टॉर्क दे सकता है।
यह कार 0-100 किमी की रफ्तार सिर्फ 8.8 सेकेंड में पकड़ लेगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 310 किमी प्रति घंटा होगी।
कंपनी ने टर्बो एस के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह मूल पैनामेरा टर्बो से करीब 20 लाख रुपए ज्यादा कीमत हो सकती है।
विज्ञापन
मूल पैनामेरा टर्बो की कीमत 1.99 करोड़ रुपए है यानी अपग्रेडेड पैनामेरा टर्बो एस करीब 2.2 करोड़ रुपए तक की हो सकती है।