{"_id":"55e41ff4-c44a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"nissan-will-launch-nh79-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई डस्टर यानी निसान NH79 जल्द लांच होगी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
नई डस्टर यानी निसान NH79 जल्द लांच होगी
cardekho.com
Updated Fri, 24 May 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी निसान अपनी फ्रेंच पार्टनर रेनो की डस्टर से मिलती-जुलती एसयूवी कार को अक्तूबर में लांच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
निसान की एसयूवी कार को NH79 नाम से त्योहारी सीजन में लांच किया जाएगा। रिनॉल्ट ने भी डस्टर को बीते साल त्योहारी सीजन में ही लांच किया था।
निसान ने अपकमिंग एसयूवी को मौजूदा एक्स-ट्रेल से हटकर एकदम नए अवतार में तैयार किया है। निसान NH79 को डस्टर से अलग करने की कोशिश की गई है।
हालांकि इसकी साइड प्रोफाइल डस्टर से काफी मिलती है, जबकि फ्रंट और रियर में बदलाव किया गया है। बाजार में इसे 7 सीटर सेग्मेंट में लांच किया जाएगा।
ऐसी भी चर्चा है कि नई एसयूवी का इंटीरियर डस्टर से अलग होगा। यानी NH79 में निसान की स्टाइल वाला स्टीयरिंग व्हील और म्यूजिक सिस्टम होगा।
इस सबके बाद बड़ा सवाल यह है कि NH79 की कीमत डस्टर से कम होगी या ज्यादा। उम्मीद की जा रही है कि निसान अपनी नई कार को फ्रेंच पार्टनर रिनॉल्ट की डस्टर से कम कीमत में लांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन