{"_id":"ba8788c68cedb18e1ceec006efd652b1","slug":"nissan-takes-car-sales-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों के लिए निसान कार खरीदना हुआ और आसान","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारतीयों के लिए निसान कार खरीदना हुआ और आसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Dec 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
जापानी कार कंपनी निसान ने भारतीय कस्टमर्स के लिए कार की खरीदारी को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए एक नई शुरुआत की है।
विज्ञापन
जापानी कार कंपनी निसान का कहना है कि वो भारत में अपनी सभी कार रेंज को ऑन लाइन शुरू करेगी। कस्टमर निसान की किसी भी कार की खरीदारी इंटरनेट के जरिए कर सकेंगे।
टाटा की इस छोटी नैनो ने जीत लिया ये ताज
विज्ञापन
कंपनी का कहना है, "कस्टमर अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑन लाइन कार की बुकिंग कर सकेंगे। कस्टमर कार की डिलिवरी उनके नजदीकी निसान डीलर के जरिए हो जाएगी।"
निसान नेशनल सेल्स कंपनी, डायरेक्टर-मार्केटिंग नितिश टीपनिस का कहना है, " आज ज्यादातार कस्टमर कोई भी फैसला करने से पहले ऑन सर्च कर जानकारी हासिल करते है, इसलिए ऑन लाइन खरीदारी का विकल्प होना बनाता है।"
विज्ञापन
इस पहल का खास मकसद कार की खरीदारी को आसान और सुविधाजनक बनाना है।
250सीसी पावरफुल इंजन के साथ हीरो की नई बाइक
भारत की बड़ी कार कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी और हुंडई ऑन लाइन कार की बिक्री नहीं करती है, लेकिन कस्टमर को जानकारी देने के लिए ऑन माध्यम का इस्तेमाल करती है।
निसान कार कंपनी भारत में अपनी हैचबैक कार माइक्रा Micra, मिड साइज सेडान सन्नी, निसान ईवालिया Evalia (MPV) और अपनी नई लॉन्च कॉम्पैट एसयूवी टेरेनो की बिक्री कर रही है।
निसान की गाड़ियां की कीमत 4.9 लाख से 26.96 लाख रुपए तक है (नई दिल्ली एक्सशोरूम)