{"_id":"b5ba0b0f46e017bf7b6234627be50558","slug":"mercedes-benz-slk55-amg-launched-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कार की स्पीड जानकर चौंकिएगा नहीं ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
इस कार की स्पीड जानकर चौंकिएगा नहीं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Dec 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज ने 4.6 सेंकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने वाली नई कार एसएलके 55 एएमजी को भारत में उतारा है।
विज्ञापन
लक्जरी कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी मर्सिडीज बेंज ने 4.6 सेंकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने वाली नई कार एसएलके 55 एएमजी को सोमवार को भारत में उतारा जिसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये है।
देखें, 5.75-20 लाख रुपए की ट्रायम्फ 10 नई बाइक्स
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी इबेहार्ड केर्न ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इस कार को पेश किया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एसएलके 350 और सीएलएस 350 का 2014 संस्करण भी पेश किया गया है जिसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत क्रमश: 71.9 लाख रुपये और 99.90 लाख रुपये है।
विज्ञापन
नैनो ‘सबसे सस्ती कार’ एक भारी चूक: रतन टाटा
उन्होंने बताया कि एसएलके 55 एएमजी में 5.5 लीटर का वी 8 इंजन लगा है जो 4.6 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की शक्ति देता है और यह कार अधिकतम 250 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है।
उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस इस कार में बैठने वालों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। टक्कर रोधी क्षमता के मामले में इस कार को यूरो एनसीपीए का पांच सितारा रेटिंग मिला हुआ है।