{"_id":"d262d2dcc0758a7f5770db58978e1ac6","slug":"hydrogen-car-hyundai-toyota-honda","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बड़ी कार कंपनियों की हाइड्रोजन कारें","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
तीन बड़ी कार कंपनियों की हाइड्रोजन कारें
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस और जापान की राजधानी टोक्यो में इन दिनों ऑटो शो चल रहे हैं। यहां पर ऑटो कंपनियों ने एक से बढ़कर एक एडवांस तकनीक से भरी गाड़ियों को प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन
ऑटो इंडस्ट्री की तीन बड़ी कंपनियां हुंडई, होंडा मोटर्स और टोयोटा अपनी-अपनी हाइड्रोजन कारों को जल्द ही बाजार में पेश करने वाली हैं।
लॉस एंजिलिस में अगले साल आयोजित होने जा रहे ऑटो शो में कोरियन कंपनी हुंडई अपनी एसयूवी कार टक्सन का हाइड्रोजन से चलने वाला वर्जन पेश करने जा रही हैं।
4 लाख रुपए से कम कीमत में भारत में रेनॉ कार
विज्ञापन
कंपनी अगले साल से यह कार बाजार में भी उतार देगी। इस कार की बिक्री सबसे पहले यह लॉस एंजिलिस में शुरू होगी।
होंडा ने भी इस ऑटो शो से पहले ही अपनी हाइड्रोजन कार की बात को जाहिर कर दिया है। हालांकि टोयोटो 2015 में अपनी हाइड्रोजन कार जापान में उतारेगी।