{"_id":"b3151fcb87547debf4b56e990e954310","slug":"dc-avanti-arrives-at-the-2014-auto-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सेकेंड में पकड़ेगी 100 किमी की रफ्तार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
छह सेकेंड में पकड़ेगी 100 किमी की रफ्तार
अनुराग त्रिपाठी/अमर उजाला नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
भारत की पहली स्पोर्ट्स कार सितंबर से सड़कों पर नजर आएगी। छह सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने वाली ‘अवंती’ को दिलीप छाबड़िया ने बनाया है। इसकी कीमत 30 लाख रुपये होगी और यह देश के सभी डीसी डिजाइन सेंटर पर मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
रफ्तार के शौकीनों को स्पोर्ट्स कार का मजा लेने के लिए अभी तक विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके अलावा इनकी कीमत इतनी होती है कि हर कोई अपना शौक पूरा नहीं कर पाता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
रफ्तार कम तो बैट्री, स्पीड तो पेट्रोल से चलने वाली कार
देश के बड़े कार डिजाइनरों में शुमार दिलीप छाबिड़या के सेंटर में ‘अवंती’ को बनाया गया है। देश की पहली स्पोर्ट्स कार होने के लिहाज से इसका नाम भी देशी अंदाज में रखा गया है।
विज्ञापन
सेंटर के मैनेजर निहाल बजाज ने बताया कि अवंती का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। 12वें ऑटो एक्सपो में इसका अंदाज अपने आप में अलग है। दर्शक सबसे ज्यादा इसकी जानकारी ले रहे हैं। वहीं दिलीप छाबिड़या के देश में 12 शोरूम हैं, जहां अवंती की बुकिंग भी हो रही है।
निहाल का दावा है कि अवंती सबसे अनोखी स्पोर्ट्स कार है। इसमें रफ्तार के अलावा सुरक्षा के सभी मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। गाड़ी टू सीटर है, जबकि इसमें लगेज रखने की भी अच्छी सुविधा है।