{"_id":"93652e400da7e9f9f6c1a9c1a62de314","slug":"terra-kiwami-first-electric-superbike-launched-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक भारत में लॉन्च","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
पहली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक भारत में लॉन्च
Updated Sat, 01 Feb 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
जापान की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी टेरा मोटर्स जो कुछ ही दिन में मोबाइल से चलने वाले स्कूटर को भारत में लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी मौजूदी दर्ज करनी शुरू कर दी है। कंपनी ने हाल ही एक इलेक्ट्रिक सुपरबाइक ‘किवामी’ भारत में लॉन्च की है।
कंपनी ने इस सुपरबाइक की कीमत 18 लाख रुपए तय की है। ये कंपनी की भारत में लॉन्च होने वाली पहली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक है।
डीजल से चलने वाली हीरो बाइक ने मचाई धूम
इलेक्ट्रिक सुपरबाइक किवामी स्मार्टबटरी से दौड़ती है जो 1000सीसी इंजन का अहसास कराने में सक्षम है। ये बैटरी 6 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है और 200 किलोमीटर तक का बैकअप देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके टॉप स्पीड की बात करें तो ये 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
कंपनी ने एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर और किफायती दाम में इलेक्ट्रिक बाइक व इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन भी भारतीय बाजार में उतारने की योजना बनाई है। कंपनी बाइक की बिक्री अगले कुछ महीनों में शुरू करेगी।