{"_id":"8756bf228c7afc6e02433d3ab5287926","slug":"suzuki-motorcycles-revealed-products-for-2013-tokyo-motor-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजुकी ने पेश किए बाइक के चार नए मॉडल ","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
सुजुकी ने पेश किए बाइक के चार नए मॉडल
Updated Tue, 05 Nov 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
जापान की ऑटो कंपनी सुजुकी ने टोकियो मोटर शो 2013 के दौरान अपनी नई कॉन्सेप्ट बाइक और अपडेटेड बाइक को पेश किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने अपडेट बाइक में वी स्ट्रोम 1000 में एबीएस (एंटी ब्रेक सिस्टम) को टू स्विचएबल मोड के साथ पेश किया है। हालांकि ये कंपनी द्वारा पहले भी दिखाई जा चुकी है।
वी स्ट्रोम के अलावा कंपनी ने हायबुसा अका जीएसएक्स1300आर को भी शोकेस किया है। कंपनी ने इस बाइक में थ्री स्विचएबल मोड का इस्तेमाल किया है।
भारतीयों के लिए जल्द ही बीएमडब्ल्यू की ये बाइक
विज्ञापन
इन अपग्रेड बाइक के अलावा कंपनी ने नए कॉन्सेप्ट पर दो बाइक को शोकेस किया है। रिक्यूरशन और एक्सट्रीगर का पेश किया है।
रिक्यूरशन बाइक को हल्के वजन और कॉपैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो हाई परफार्मेंस देने में सक्षम होगी।
इस बाइक में 588सीसी का इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा वाटर कूलेड, इन-लाइन, इंटरन कूलर टर्बो के साथ 2 सिलेंडर इंजन वगैराह फीचर्स दिए गए हैं।
सच होने जा रहा है उड़ने वाली कार का सपना
विज्ञापन
एक्सट्रीगर एक मिनी इलेक्ट्रिक बाइक है जो काफी कुछ एमएक्स मोटर साइकिल से मिलती-जुलती है। हालांकि इस बाइक का आकार छोटा है लेकिन इस बाइक में लगभग वे सारे फीचर्स मौजूद है जो एक बड़े आकार के बाइक में होते हैं।