{"_id":"804fe257f95bc97238b61de66b7c0d95","slug":"suzuki-inazuma-250-launched-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बाजार में आई एक और 250सीसी बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
भारतीय बाजार में आई एक और 250सीसी बाइक
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
कुछ समय पहले हमने आपको बताया था कि टू व्हीलर्स कंपनी सुजुकी अपने नए मॉडल इनाजुमा जीडब्ल्यू 250 का भारत में परीक्षण कर रही है और जल्द ही कंपनी इस बाइक्स को भारत में लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया लि. ने भारतीय बाजार में 250 सीसी क्षमता वाली 'इनाजुमा' बाइक को उतार दिया है। इसकी कीमत 3.1 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।
विज्ञापन
तीन क्रूजर बाइक्स से हार्ले डेविडसन को चुनौती
इनाजुमा की खूबियों में 248 सीसी का ट्विन-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन, 6 स्पीड गियरबॉक्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन विथ कॉइल स्प्रिंग, स्विंग आर्म टाइप रियर सस्पेंशन, डिस्क ब्रेक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इसका फ्यूल टैंक 13.3 लीटर का है। बाइक दो रंगों में आएगी। ये हैं, कैंडी कार्डिनल रेड व पर्ल नेब्यूलर ब्लैक।
250सीसी सेगमेंट में भारतीय बाजार में पहले से Honda CBR250R, KTM 200 Duke, Kawasaki Ninja 300 जैसी बाइक मौजूद हैं।