{"_id":"f8c8fd713de115f00e293bd7dee65426","slug":"harley-davidson-launches-new-street-glide-at-rs-29-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 लाख रुपए की है ये टू व्हीलर, ऐसा क्या है इसमें?","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
29 लाख रुपए की है ये टू व्हीलर, ऐसा क्या है इसमें?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
लग्जरी स्पोर्ट बाइक में हार्ले डेविडसन बाइक सबसे पहले आता है। यूएस बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन के दिवाने दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने फेस्टिव सीजन में भारत में अपनी नई बाइक को लॉन्च किया है। दमदार बाइक के शौकीनों के लिए हार्ले डेविडसन ने स्ट्रीट ग्लाइड का नया "2014 एडिशन" भारत में लांच किया है।
विज्ञापन
जल्द आ रहा है हीरो स्पलेंडर का नया रूप
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि ये बाइक भारत में पूरी तरह इंपोर्ट होकर आएगी और देशभर में हार्ले की ग्यारह डीलरशिप पर मिलेगी।
दीवाली पर आएगी बजाज की ये स्पोर्ट बाइक
कंपनी ने स्ट्रीट ग्लाइड 2014 एडिशन में 1690सीसी का इंजन इस्तेमाल किया है। इस बाइक में एलसीडी डैशबोर्ड के अलावा कनेक्टिविटी के लिए भी कई सारे विकल्प यूएसबी, ब्लूटूथ, रेडियो, वगैराह मौजूद है।
इसकी कीमत 29 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है।