{"_id":"841cb8ab19a451125fba9fb1a9595754","slug":"bajaj-auto-to-unveil-new-models-at-the-auto-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज ने भी की तैयारी, तीन नई सुपर बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
बजाज ने भी की तैयारी, तीन नई सुपर बाइक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
देश की टू व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो भारतीय बाजार में अपनी बाइक मॉडल रेंज में इजाफा करने की योजना बनी रही है। कंपनी आगामी दिल्ली ऑटो एक्सपो में दो से तीन नए बाइक मॉडलों को पेश करने के विचार में है।
विज्ञापन
फरवरी 2014 को दिल्ली में होने वाले ऑटो शो में कई नए मॉडल देखने को मिलेंगे। बजाज कंपनी जल्द ही पल्सर के नए वैरिएंट में पेश करेगी। इस नए पल्सर की सबसे खासियत ये है कि इसमें कंपनी 375 सीसी की क्षमता का इंजन इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन
नए साल की शुरुआत, कावासाकी की इस सुपर बाइक से
इसके अलावा हाल ही में कोयम्बटूर में आयोजित पल्सर स्टंट मनिया में बजाज ऑटो लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर श्याम सुंदर नारायण ने बताया कि, कंपनी भविष्य में तीन नए मॉडलों को पेश करने जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी की इस नई योजना के तहत पल्सर सीरीज के 150 सीसी सेगमेंट में नए रीडिजाइन पल्सर को पेश किया जाएगा।
इन बाइक्स की कीमत और इनके फीचर्स के लिए अभी थोड़ा और इंतेजार करने की जरूरत है।