बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

सीता राम के विवाह के दिन क्यों नहीं करते हैं लोग बेटियों की शादी?

राकेश झा/टीम डिजिटल

आज मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष पंचमी तिथि है। शास्त्रों में इस दिन का बड़ा महत्व बताया गया है क्योंकि आज के ही दिन त्रेतायुग में भगवान राम का विवाह देवी सीता का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।

पढ़ें,जब राह में ऐसे दिख जाए घोड़ा तो होगा बड़ा लाभ

पंडित 'विजय कुमार' बताते हैं कि भृगु संहिता में इस दिन को विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त के रुप में बताया गया है। इसके बावजूद भी मिथिलावासी इस दिन अपनी बेटियों की शादी करना पसंद नहीं करते।

इसके पीछे उनकी धारणा यह है कि इसदिन विवाह होने के कारण ही देवी सीता और भगवान राम को पूर्ण वैवाहिक जीवन का सुख नहीं मिला।

पढ़ें,यह पांच चीजें घर के सामने होने का मतलब कलंक और आर्थिक परेशानी

जब राम को राजा बनने का सौभाग्य मिलने वाला था तब देवी सीता को भगवान राम के संग वन में जाना पड़ा। जब वन से लौटकर राम अयोध्या के राजा बने तब राजधर्म निभाने के लिए राम को सीता से अलग होना पड़ा। देवी सीता मिथ्या कलंक के कारण वन में जीवन भेज दी गई।

यही कारण है कि अबूझ मुहूर्त होने के बाद भी विवाह पंचमी के दिन लोग अपनी बेटियों की शादी नहीं करते हैं।
विज्ञापन

Recommended

राशिफल 24 सितंबर: मेष, मिथुन राशि वालों को मिलेगी सफलता और प्रमोशन की खुशखबरी, आर्थिक लाभ के बनेंगे योग

23 Sep 2026
23 Sep 2026
23 Sep 2026
23 Sep 2026
23 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
23 Sep 2026
23 Sep 2026
23 Sep 2026
23 Sep 2026
23 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed