बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

सस्ती होंगी चीजें लेकिन एक हफ्ते लड़कियां रहें सावधान

टीम डिजिटल

महंगाई से परेशान लोगों के लिए यह खबर थोड़ी राहत भरी हो सकती है कि अगले एक महीने महंगाई में कमी रहेगी। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि व्यापार व्यवसाय का कारक ग्रह बुध जो इन दिनों अस्त चल रहा है 8 जनवरी को अपनी सम राशि मकर में पहुंच रहा है।

14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन मकर राशि में सूर्य के पहुंचने से सूर्य और बुध का मिलन होगा। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि बुध का मकर राशि में पहुंचना अर्थव्यवस्था में सुधार लेकर आएगा।

इसका असर 15 जनवरी के बाद विशेषतौर पर दिखेगा। इससे शेयर बाजार में तेजी का वातावरण रहेगा। डॉलर के मुकाबले रुपया कुछ मजबूत होगा।

बैंकिग क्षेत्र में सुधार से ब्याज दर कम हो सकता है। कृषि एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अनुकूलता का अनुभव होगा। आयात और निर्यात बढ़ने से कारोबार में तेजी आएगी।

लेकिन 6 जनवरी को शुक्र वक्री स्थिति में धनु राशि में प्रवेश कर चुका है जो मनोरंजन जगत एवं महिलाओं के लिए अनुकूल नहीं है। इन दिनों फिल्म एवं कला जगत से कोई बुरी खबर आ सकती है।

महिला नेताओं का अपमान हो सकता है। महिलाओं के प्रति अपराध में वृद्घि की संभवना है इसलिए इन्हें सजग और सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

Recommended

राशिफल 15 अक्तूबर: कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले धन के मामले में रहें सतर्क, जानें नौकरी और व्यापार का हाल

14 Oct 2026
14 Oct 2026
14 Oct 2026
14 Oct 2026
14 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
14 Oct 2026
14 Oct 2026
14 Oct 2026
14 Oct 2026
14 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed