बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मंगल पहुंचा शत्रु राशि में क्या होगा परिणाम

टीम डिजिटल

युद्घ और रक्त का कारक ग्रह मंगल 26 नवंबर को अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह से निकलकर शत्रु राशि कन्या में प्रवेश कर रहा है। मंगल इस राशि में फरवरी 2014 के पहले सप्ताह तक रहेगा।

शनि और राहु इन दिनों तुला राशि में बैठे हैं इससे मंगल का राहु और शनि के साथ द्विर्द्वादश संबंध बनेगा जो शुभ फलदायी नहीं है। कानूनी व्यवस्था की स्थिति कमजोर होगी। आपराधिक प्रवृति वाले लोग अधिक सक्रिय होंगे। देश के कई भागों में रक्तपात और धन जन की हानि हो सकती है।

पढ़ें, विवाह में बाधक मंगल ग्रह की जमीन लाल क्यों


प्राकृतिक एवं मानवीय भूल के कारण कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खेल जगत में पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा प्रतिकूल खबरें आ सकती हैं।

राशि के अनुसार देखें तो मंगल का यह राशि परिर्वतन मेष, मिथुन, धनु और मीन राशि वालों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में यह अधिक सक्रिय रहेंगे इसका इन्हें लाभ मिलेगा।

लेकिन क्रोध और उग्रता में भी वृद्घि होगी जिस पर काबू रखने की जरूरत है। सलाह है कि पारिवारिक मामलों में संयम से काम लें, जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कन्या राशि में मंगल के आने से इनके व्यवहार में अचानक परिवर्तन दिखेगा। कभी-कभी अधिक उग्र व्यवहार दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

Recommended

भद्र योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, अच्छे रिजल्ट से लेकर नौकरी तक के बनेंगे योग

25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
25 Aug 2026
25 Aug 2026
24 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed