फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hasan ali held for getting passport on false info

फर्जी पासपोर्ट मामले में हसन अली गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2013 09:50 PM IST
पुणे/एजेंसी
पुणे/एजेंसी Updated Tue, 12 Mar 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
hasan ali held for getting passport on false info

मनी लांड्रिंग और टैक्स चोरी के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे घोड़ा व्यापारी हसन अली खान को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अली को गलत सूचनाएं देकर पासपोर्ट हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को बताया कि खान को चतुश्रृंगी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुंबई के आर्थर रोड जेल से अली को अपने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर एसए निकम (अपराध शाखा) ने खान से पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया। इसके बाद हसन अली को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट केएम पिंगेल के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने हसन अली को अगले आदेश तक यरवदा सेंट्र्ल जेल में रखने का निर्देश दिया है। हसन अली के खिलाफ पुणे के पासपोर्ट अधिकारी ने मामला दर्ज कराया था। इसमें अली पर वर्ष 2004 में अपने पासपोर्ट का नवीकरण कराने के दौरान गलत सूचना देने का आरोप लगाया गया था।


पासपोर्ट कार्यालय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि पुणे में अपने पासपोर्ट का नवीकरण कराने के लिए आवेदन देने के दौरान हसन अली ने जान-बूझकर पटना, चंडीगढ़ और गुवाहाटी पासपोर्ट कार्यालयों से हासिल किए गए अन्य पासपोर्टों की जानकारी नहीं दी थी। साथ ही अली ने पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी आवासीय पता का प्रमाण दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed