फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ED raids offices of Hasan Ali

काला धन मामलाः हसन अली के ठिकानो में ईडी का छापा

Tue, 09 Feb 2016 11:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
ED raids offices of Hasan Ali

प्रवर्तन निदेशालय ने पुणे के व्यवसायी हसन अली के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग और काला धन मामले में मंगलवार को मुंबई, पुणे, गुड़गांव और कोलकाता समेत छह शहरों में छापा मारा।

विज्ञापन


छापे के दौरान तलाशी में 26.3 लाख रुपये, दस्तावेज और कम्प्यूटर हार्डवेयर सूचनाएं जब्त की गईं। ईडी ने हसन व उसके कथित अन्य सहयोगियों के खिलाफ 2011 में मनीलॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


ईडी के अधिकारी ने बताया कि हसन अली केस में छह शहरों में 12 स्थानों पर उससे (हसन) जुड़े भवनों में तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारी ने कहा कि इसमें करीब 30 अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस को फिर से खोलने के लिए हुई छापेमारी

ED raids offices of Hasan Ali

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने यह कार्रवाई केस को फिर से खोलने के लिए की है ताकि मुंबई अदालत में सुनवाई के लिए अतिरिक्त सबूत जुटाए जा सकें।

इससे मामले को तार्किक समाधान तक पहुंचाने के साथ ही अपने पक्ष में फैसले हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि ईडी के निदेशक करनाल सिंह ने हाल ही में इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की थी।

बैठक में मुंबई जोनल कार्यालय को अभियान की अगुवाई करने को कहा गया था। पीएमएलए प्रावधानों के तहत लंबे समय तक जेल में बंद खान को पिछले साल अगस्त में जमानत पर रिहा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed