फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Anurag Dixit won the Best Male Singer Award.

अनुराग दीक्षित ने जीता बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड

Tue, 19 May 2015 07:45 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Anurag Dixit won the Best Male Singer Award.

इंडियन पॉप-रॉक म्यूजिक में कमाल की परफॉर्मेंस के लिए नोएडा के अनुराग दीक्षित को बेस्ट मेल सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हें प्रतिष्ठित आर्टिस्ट अलाउड अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उनके गायन की बदौलत उन्हें बेस्ट मेल आर्टिस्ट के तौर चुना गया।

विज्ञापन


इस अवार्ड की दौड़ में हनी सिंह और कैलाश खेर जैसे गायक भी थे। लेकिन अनुराग को मिली फैंस की वोटिंग ने इन्हें कामयाब बनाया। प्रसिद्ध गायक-संगीतकर शंकर महादेवन ने बेस्ट मेल आर्टिस्ट का यह अवार्ड अनुराग को मिलने की घोषणा की। बेस्ट फ़ीमेल का अवार्ड प्लेबैक सिंगर सुजाता मजूमदार को दिया गया।
विज्ञापन


गायन के अलावा संगीत निर्देशन और सॉन्ग राइटिंग में अपनी खास पहचान बना चुके अनुराग युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और इंटरनेट पर उनके लाखों चाहने वाले हैं। अनुराग के दो पॉप एल्बम आ चुके हैं जो युवाओं द्वारा बेहद पसंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग पिछले 11 वर्षों से नोएडा के सैक्टर 62 में परफॉर्मिंग आर्ट्स इंस्टीट्यूट म्यूज़िकोलॉजी का संचालन कर रहे हैं जो युवाओं को संगीत की शिक्षा देने के साथ रोजगार परक (कैरियर ओरिएंटेड) कोर्सेज़ भी उपलब्ध कराता है।

शंकर महादेवन ने दिया ऑनलाइन अवार्ड

Anurag Dixit won the Best Male Singer Award.

अनुराग का नया एल्बम लाखों आसमान हाल ही में रिलीज हुआ है और पॉप म्यूजिक के चाहने वालों के बीच धूम मचा रहा है। इसे हाल ही में प्रतिष्ठित अवार्ड (आर्टिस्ट-अलाउड अवार्ड) के लिए नोमिनेट किया गया था।

जहां आजकल गानों में सतही और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन अनुराग अपने संगीत में साफ सुथरी भाषा को अहमियत देते हैं। उनके गाने में समाज और युवाओं की समस्याओं का भी रेखांकन होता है।

अनुराग का गीत ख़ामोशी बच्चों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति जागरूक करता है वहीं उनका सॉन्ग खलबली युवाओं को जागरूक बनने के लिए प्रेरित करता है। अनुराग का गाना लाखों आसमान भी बेहद पसंद किया जा रहा है। यह एलबम रिलीज़ के पहले सप्ताह में ही टॉप टेन में अपनी जगह बना चुका है।

अपने गीत बातें हो चुकी में अनुराग ने भारत–पाकिस्तान के बीच चल रही अंतहीन वार्ताओं को खत्म कर ठोस समाधान निकालने की अपील की है। अनुराग को यूरोप की एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पावर प्रोड्यूसर लिस्ट में भी शामिल किया गया है।

अवार्ड के बारे में जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर जाएं http://www.artistaloud.com/aama

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed