{"_id":"57ef71e24f1c1bcc09574ea0","slug":"jharkhand-clashes-between-police-and-villagers-four-killed-and-several-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प में चार की मौत, कई घायल","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
झारखंड: पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प में चार की मौत, कई घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Oct 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
झारखंड पुलिस
झारखंड के हजारीबाग जिले के अंतर्गत आने वाले बरकागांव थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है। इस झड़प में एएसपी और सर्किल अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं प्रदर्शनकारियों ने सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वरिष्ट अधिकारी भी मौके पर ही डेरा डाले हैं।
विज्ञापन
बरकागांव में यह घटना तब हुई जब एनटीपीसी के बिजली संयंत्र के लिए कोयला परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगवाही कर रही कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इलाके में आईपीसी की धारा 144 लागू होने के बाद भी निर्मला देवी 'कफन सत्यग्रह' के नाम से विरोध प्रदर्शन कर रही थी।
विज्ञापन
भीड़ ने पुलिस के वाहनों को घेर लिया
झारखंड पुलिस
- फोटो : BBC
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी एम एस भाटिया ने कहा कि पुलिस ने निर्मला देवी को सुबह 6 बजे उस समय गिरफ्तार किया जब वह एनटीपीसी के काम को प्रभावित कर रही थी। उनकी गिरफ्तारी के बाद दांडी काला के करीब पहुंचते ही रास्ते में अचानक भीड़ ने पुलिस के वाहनों को घेर लिया और वह जबरन निर्मला देवी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे पुलिस के विरोध करने पर गुस्साई भीड़ ने अधिकारियो पर हमले बोल दिया।
एम एस भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा के लिए फायर किया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार इस फायरिंग मे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस झड़प में घायलों को इलाज के लिए रांची के अस्पताल में भर्ती करा गया है।
एम एस भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा के लिए फायर किया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार इस फायरिंग मे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस झड़प में घायलों को इलाज के लिए रांची के अस्पताल में भर्ती करा गया है।