फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   PM Narendra Modi to address parivartan rally in Lucknow today

सपाई दंगल के बीच पीएम मोदी आज लखनऊ में, परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित

Mon, 02 Jan 2017 11:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ Updated Mon, 02 Jan 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to address parivartan rally in Lucknow today
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को यहां रमा बाई अंबेडकर रैली स्थल पर एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद मोदी की यह पहली बड़ी जनसभा होगी। विधानसभा चुनाव से पूर्व सूबे में भाजपा की यह आखिरी परिवर्तन रैली साबित हो सकती है। पार्टी ने रैली स्थल को अपने कार्यकर्ताओं से भरने के लिए जोरदार तैयारी की है।
विज्ञापन


भाजपा ने रैली में हर बूथ से अपने कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई है। सूबे में पार्टी की करीब सवा लाख बूथ इकाइयां सक्रिय हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि रैली में कार्यकर्ता को फोकस में रखा गया है। प्रयास है कि प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता और पूरी बूथ समिति की भागीदारी हो। लेकिन ऐसा नहीं होगा कि किसी बूथ का रैली में प्रतिनिधित्व न हो। कम से कम दो कार्यकर्ता हर बूथ से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


बताते चलें इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से क्षेत्रवार अलग-अलग रंग में प्रवेशिका देने की व्यवस्था की गई है। इससे न सिर्फ हर क्षेत्र की उपस्थिति जांची जा सकेगी बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी एक-एक व्यक्ति पहचान के दायरे में होगा। प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करने के लिए करीब दो बजे मंच पर पहुंचेंगे। उनके करीब सवा घंटे से अधिक रैली मंच पर उपस्थित रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य रैली की तैयारियों पर सीधे नजर रख रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने बताया कि  प्रधानमंत्री कीरैली ऐतिहासिक होगी। यहीं से परिवर्तन का बिगुल बजेगा। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी हैं। कार्यकर्ताओं का रैली में आने को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।
Trending Videos

यूपी से जुड़ा हर नेता, मंत्री, संगठन पदाधिकारी होंगे शामिल

PM Narendra Modi to address parivartan rally in Lucknow today
मोदी की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, सह संगठन मंत्री संगठन शिव प्रकाश व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के अलावा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग सभी केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। 

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के आने को लेकर दुविधा जताई जा रही है। बाकी मंत्रियों में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्र, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार, जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान, खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री निरंजन ज्योति आदि की उपस्थिति तय मानी जा रही है।

कार्यकर्ताओं को चुनाव फतह का मंत्र भी देंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी का इस रैली में विपक्षी दलों पर जहां हमला जारी रहने की पूरी संभावना है वहीं नोटबंदी के फायदे गिनाएंगे, इसे भी तय माना जा रहा है। पर, भाजपा ने जिस तरह रैली में प्रदेश भर से अपने हर बूथ के कार्यकर्ता को लाने की रणनीति बनाई है, उससे  साफ है कि मोदी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले इन बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को चुनावी कामयाबी का संदेश भी देंगे। 

वह अपने सरकार के कामकाज और विपक्ष की नाकामियों को रूट लेवल तक पहुंचाने का तरीका भी बता सकते हैं। मोदी अच्छे संगठक भी रहे हैं। बताते चलें पहले यह रैली सूबे में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं के समापन मौके पर 24 दिसंबर को आयोजित की जानी थी। 

लेकिन मोदी की रैली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बुलाने की योजना बनने पर उस दौरान संगठन की अन्य पूर्व निर्धारित गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की व्यस्तता की वजह से यह रैली टाल दी गई थी। वही रैली अब हो रही है। यह रैली चुनाव घोषणा के पहले भाजपा की राजधानी में सबसे बड़ी आखिरी रैली साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed