{"_id":"57f2f1c34f1c1b8c3226ffb6","slug":"mumbai-next-on-terror-hit-list-police-suspect-drones-may-be-used-for-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में हो सकता है आतंकी हमला, पुलिस ने लगाया ड्रोन पर बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में हो सकता है आतंकी हमला, पुलिस ने लगाया ड्रोन पर बैन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 04 Oct 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन
मुंबई
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मुंबई पर आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। आशंका जताई गई है कि मुंबई पर ड्रोन हमला हो सकता है। खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। इस खतरे के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट के उड़ने पर भी 31 अक्तूबर तक पाबंदी लगा दी है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। चूंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है इसलिए इसकी सुरक्षा पर खुफिया एजेंसियों ने विशेष ध्यान केंद्रित किया है। गुप्तचर एजेंसियों को आशंका है कि मुंबई पर हवाई मार्ग से हमला हो सकता है। इसलिए विशेष सावधानी बरतने की ताकीद की गई है। इसको देखते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता फडसलगीकर ने 31 अक्तूबर तक ड्रोन पर बैन से संबंधित परिपत्रक सभी पुलिस थाने को जारी किया है।
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां रिमोट नियंत्रित उड़ान वस्तुओं सहित एयरक्राफ्ट पर पैनी नजर रख रही हैं। इसके साथ ही शहर में ड्रोन रखने वाली एजेंसियों और ़ड्रोन बेचने वालों की जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है।