फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mayawati live form UP's Agra

दिल्ली को बर्बाद करने वाली बुजुर्ग शीला यूपी का भला नहीं कर पाएंगीः मायावती

Sun, 21 Aug 2016 08:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 21 Aug 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
Mayawati live form UP's Agra
- फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। दलितों और मुसलमानों के अपने चिर परिचित गढ़ आगरा में पहली रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने अपने भाषण में मोदी सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

 
मायावती ने कहा, 'मोदी अपने किए वादों को भूल गए हैं। उनकी सरकार जिन किए वादों को भूल गई है, उनमें गरीबों को मकान देने, सस्ता राशन, किसानों की दोगुनी आय, फ्री बिजली-पानी शामिल है।'
विज्ञापन

मोदी सरकार के अच्छे दिनों के वादे पर तंज कसते हुए मायावती ने कहा, 'बीजेपी ने जो अच्छे दिन के सपने दिखाए थे, वो वादे अब बुरे दिनों में बदल गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने शीला को सीएम उम्मीदवार बनाया है जिन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया था।  
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ऊंची जातियों का ध्यान खींच रही है और उनपर डोरे डाल रही है। इतनी ही नहीं कांग्रेस ने गरीब सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की मांग भी रखी है।

कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Mayawati live form UP's Agra
मायावती - फोटो : amar ujala

अभियान की पहली रैली करने हेलीकॉप्टर से आगरा पहुंची पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा, 'दो सालों में कोई विकास नहीं हो पाया है। किसानों को कोई सुविधा नहीं दी गई है, बल्कि उनकी जमीनों का अधिग्रहण ही किया गया है। साथ ही मोदी सरकार ने किसानों की दोगुनी आय का वायदा भी पूरा नहीं किया।' 

पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि मोदी सरकार से सिर्फ बड़े धन्नासेठों को फायदा मिल रहा है। केंद्र सरकार उनका कर्ज माफ कर देती है।' 

लगातार बढ़ रही सांप्रदायिक घटनाओं पर मायावती ने कहा कि बीजेपी आरएसएस के एजेंडे पर चलकर सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत कर रही है।

अखिलेश यादव को दी सलाह

Mayawati live form UP's Agra
मायावती

मायावती ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए कहा, 'अखिलेश यादव को मुझे बुआ कहने का नैतिक अधिकार नहीं क्योंकि उनके पिता श्री मुलायम सिंह यादव ने 2 जून 1995 को मुझ पर जो हमला कराया था, उसे लोग भूले नहीं हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश को राखी बंधवाने का नैतिक हक नहीं है, क्योंकि वे महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed