टीचर बना हैवान, बच्चियों को करता था सामने नहाने पर मजबूर
एक शिक्षक का काम होता है कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों का भविष्य उज्जवल करें, लेकिन शिक्षक अगर दरिंदा बन जाए तो इससे इंसानियत शर्मसार होती है। बिहार के औरंगाबाद से एक ऐसे ही टीचर की क्रूर हरकत सामने आई है, जिसने गुरू और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक वो छात्राओं को वो सब करने के लिए मजबूर किया करता था, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं होगी। घटना औरंगाबाद के बीड़ इलाके की है। टीचर छात्राओं के पहले कपड़े उतरवाता था और अपने सामने ही उन्हें नहाने के लिए बोलता था।
इतना ही नहीं इसके बाद वो लड़कियों का यौन शोषण किया करता था। इस घिनौनी वारदात के सामने आने के बाद वह मौके से फरार हो गया। ये पूरा मामला यौन शोषण की शिकार हो चुकी छात्रा के खुलासे के बाद सामने आया है। उसने गांव के वकीलों को पत्र लिखा और पूरी घटना की जानकारी दी।
रात में उठाता था फायदा
पीड़िता ने अपने खत में बताया कि हमारा टीचर पहले तो कपड़े उतरावाता है और सामने नहाने पर मजबूर करता है। साथ ही रात में यौन शोषण भी करता था। चौंका देने वाली बात है कि ये सब कई महीनों से चलता आ रहा था। वकीलों के बीच में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
बता दें कि गांव के इस स्कूल में 120 छात्र पढ़ते हैं, जिनमें करीब 36 लड़कियां पढ़ती हैं। यहां लड़के और लड़कियों को रहने के लिए अलग सुविधाएं दी गई हैं और यहां शिक्षकों की अदला-बदली होती रहती है। इसके बावजूद भी आरोपी टीचर ने मौके का फायदा उठाकर लगातार लड़कियों को अपना शिकार बनाया।