फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   production house owner disturbing by model case file in police

प्रोडक्शन हाउस में पोर्न मूवी शूट करना चाहती थी मॉडल, क्राइम कर बैठी

Fri, 18 Aug 2017 09:45 AM IST
amarujala.com-presented by: देव कश्यप
amarujala.com-presented by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Aug 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
production house owner disturbing by model case file in police
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रोडक्शन हाउस में अश्लील सीन फिल्माना चाहती मॉडल, लेकिन मालिक ने जब मना किया तो मॉडल ने क्राइम का रास्ता चुन लिया।

विज्ञापन


मामला, दिल्ली के मयूर विहार फेज एक का है। प्रोडक्शन हाउस चलाने वाले बुजुर्ग दंपति मॉडल से इतने परेशान हो गए की उन्हें अंत में कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन


ब्लैकमेल कर रही थी मॉडल

अश्लील सीन फिल्माने से इन्कार करने पर एक मॉडल ने प्रोडक्शन हाउस कंपनी के मालिक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। प्रोडक्शन हाउस को बुजुर्ग दंपति चलाते हैं। दस मई को 40 हजार रुपए देकर उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने धमकाना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवती उनसे तीन साल पहले एक क्लाइंट के जरिये मिली थी, लेकिन उन्होंने उससे ज्यादा संपर्क नहीं रखा। युवती कुछ माह पहले फिर मिली और बताया कि वह मॉडल बन चुकी है व सीडी का बिजनेस करती है। उसने उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ एक शार्ट फिल्म बनाने के लिए स्क्रिप्ट व एग्रीमेंट भेजा।

युवती ने दी यौन शोषण की धमकी

production house owner disturbing by model case file in police
प्रतीकात्मक तस्वीर

एग्रीमेंट देख बुजुर्ग दंपति समझ गए कि मॉडल अश्लील सीन फिल्माना चाहती है। उन्होंने काम करने से मना कर दिया। युवती ने कहा कि वह फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर निर्माण तक काफी रुपए खर्च चुकी है, अगर वे काम करने से मना करते हैं तो उसका बहुत नुकसान होगा। इसलिए मॉडल ने बुजुर्ग दंपति पर दबाव बनाना शुरू किया। इसके बाद युवती उन्हें धमकाने लगी। साथ ही यौन शोषण का केस दर्ज करवाने की धमकी भी दी। 

आखिरकार तंग आकर उषा जिंदल (61) और उनके पति आरके जिंदल (63) ने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कड़कड़डूमा कोर्ट के चीफ मेट्रो पॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर शुक्रवार को पांडव नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मॉडल की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उषा और आरके जिंदल मयूर विहार फेज-1 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह 25 साल से एक टीवी प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed