{"_id":"599414d84f1c1bf9208b461a","slug":"newborn-baby-girl-found-in-thorny-bush-rescued-in-una","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़के की चाहत में फूल जैसी नवजात के साथ ये क्या कर बैठी मां?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़के की चाहत में फूल जैसी नवजात के साथ ये क्या कर बैठी मां?
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Wed, 16 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ जैसे अभियान को लेकर सरकार कितनी भी सजग हो जाए, लेकिन बेटों की चाहत मां से होने वाली बच्चियों से बहुत गलत करवा देते हैं। ऐसा ही यहां हुआ। बेटे की चाहत थी, लेकिन जब कोख से बेटी पैदा हुई तो मां अपनी फूल जैसी नवजात बच्ची को कटीली झाड़ियों में फैंक कर चली गई। ये हृदयविदारक घटना गुजरात के ऊना शहर की है। यहां पर एक फूल जैसी नवजात बच्ची को गंभीर हालत में कटीली झाड़ियों में जख्मी पाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के अनुसार जख्मी नवजात को रास्ते में जा रहे एक व्यक्ति ने कटीली झाड़ियों के बीच पड़ा देखा। उसने आपातकाल स्थिति में एम्बुलेंस को बुलाया और नवजात को अस्पताल में भर्ती करवाया। बड़ी मुश्किल से नवजात को बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में बहुत सारे कांटे घुस गये थे। इस कारण बच्ची की हालत और गंभीर हो गई थी। अगर बच्ची को समय से अस्पताल नहीं लाया जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने लड़की के घर वालों को ढूंढना शुरू कर दिया है।