फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   minor inter class student has fall in love with her teacher in bihar

कोचिंग लेने जाती थी, टीचर को दिल दे आई छात्रा, पत्नी बोली-शादी कर लो

Tue, 12 Sep 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Tue, 12 Sep 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
minor inter class student has fall in love with her teacher in bihar
वो जिस टीचर के पास कोचिंग लेने जाती थी, उसी को दिल दे बैठी। टीचर की पत्नी को जब इस मोहब्बत का पता चला तो उसने ऐसा कुछ कहा, जिसकी उम्मीद नहीं थी। मामला, बिहार के आरा जिले का है। यहां इंटर की छात्रा पिछले कई दिन से घर से लापता थी तो गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने उस युवती को बरामद कर लिया। छात्रा ने बताया कि वह ‌अपने शिक्षक के साथ अपनी मर्जी से गई थी और टीचर की पत्नी की मर्जी से उसने टीचर से शादी कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले के टाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली इंटर की छात्रा, जहां कोचिंग लेने जाती थी, उसी कोचिंग संचालक से वह प्यार कर बैठी। अचानक एक दिन वो घर से लापता हो गई। करीब 3 महीने बाद पुलिस ने उसे बरामद कर कोर्ट में पेश किया तो बयान देते हुए लड़की ने बताया कि वो शिक्षक से प्रेम करती थी और शिक्षक और उसकी पत्नी की मर्जी से शादी कर चुकी है।
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि वो अपनी शादी से खुश है और उसके अपहरण की बात गलत है। लड़की के मुताबिक दोनों शादी करने के लिए घर से निकले थे क्योंकि लड़की के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। छात्रा की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद कोर्ट ने उसे अपने पति के साथ रहने का आदेश दिया, जिसके बाद तीनों खुशी-खुशी अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed