फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   married man was with his girlfriend and wife came to know then beats him in Chandauli

प्रेमिका की बाहों में था पति, अचानक पहुंची पत्नी ने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत

Tue, 29 Aug 2017 12:51 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 29 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
married man was with his girlfriend and wife came to know then beats him in Chandauli
फाइल
अक्सर महिला अपने प्रेमी के साथ अंतरंग संबंध बनाती पकड़ी जाती हैं। लेकिन इस बार खबर जरा हटकर है। यहां एक महिला अपने पति को दूसरी महिला की बाहों में देख आग बबूला हो गई। इसके बाद पत्नी ने अपने पति के सिर से आशिकी का भूत उतारा। 
विज्ञापन


घटना चंदौली के नियामताबाद की है। अलीनगर थाना इलाके के मुगलसराय के मानसरोवर तालाब के पास सोमवार की सुबह सात बजे आटो से उतरी महिला ने एक युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई की। युवक के साथ खड़ी महिला उसकी पिटाई होता देख भाग गई। 
विज्ञापन


आस पास के लोगों ने पिट रहे युवक को छुड़ाया। छूटते ही युवक भी बाइक से वहां से बिना कुछ कहे निकल भागा। बाद में महिला ने रोते हुए बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है और उसके पति का मुगलसराय की एक युवती से चक्कर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पता चला कि वह युवती से मिलने आया है। इसी वजह से आटो से पति का पीछा करते हुए पहुंची तो दोनों को साथ पाया। इसी पर पति की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed