फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Loving couple suicide by jumped into a canal in Fatehabad of Haryana

प्रेमी से साथ मिलकर विवाहिता ने किया ऐसा कांड, पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 08 Oct 2017 09:54 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 08 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Loving couple suicide by jumped into a canal in Fatehabad of Haryana
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
करवाचौथ के दिन दर्दनाक खबर सामने आई। आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे एक विवाहिता ऐसा भी कर सकती है। जानिए विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर क्या किया। 
विज्ञापन


घटना हरियाणा के फतेहाबाद जिले की है। ग्रामीणों के मुताबिक मेहूवाला गांव में एक प्रेमी युगल नहर में कूद गया। दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ पिछले दो दिन से लापता थी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- करवाचौथ पर ट्रेन के आगे कूदा पति, वजह जानकर पुलिस भी सिहर गई
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का शव मेहूवाला गांव से कुछ दूर एक नहर में मिला है। शव नहर से मिलते ही सनसनी फैल गई। जबकि प्रेमिका का शव सिरसा के दड़बा के पास मिला। ये शव भी नहर में ही मिला। 

Loving couple suicide by jumped into a canal in Fatehabad of Haryana
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
आपको बता दें कि मृतक युवक विवाहिता से करीब 15 साल छोटा बताया जा रहा है। महिला के दो बच्चे भी थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकालकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पढ़ें:- करवाचौथ पर भी मायके से नहीं आई पत्नी, हारकर पति ने उठाया आत्मघाती कदम

मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार से युवक अचानक गायब हो गया था। उसकी काफी तलाश की थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं विवाहिता के परिजनों ने भी उसकी काफी तलाश की। उसका कहीं सुराग नहीं लगा। 

रविवार की सुबह लापता प्रेमी युगल के शव नहर में मिले। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया और जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed