अमरनाथ यात्रियों पर हमला: 3 आतंकी गिरफ्तार, JK पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुनीर खान ने बताया कि हमला करने वालों की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल दो लोगों को कुछ दिन पहले मार गिराया गया था और बाकी मामले की जांच चल रही है। मुनीर ने आगे बताया कि तीन लोगों को पकड़ा भी गया है और उन्होंने काफी कुछ बताया है।
Lashkar was involved, and accused were identified: IGP Kashmir Munir Khan on Amarnath attack pic.twitter.com/no6IjRqZ1o
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
Ismail, a Pak militant of Lashkar alongwith 2 other Pak militants and a local Kashmiri Lashkar militant carried out attack: IGP Kashmir
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
Accused people who provided them logistics to carry out their plans in the state and work as their guides have been identified: IGP Kashmir pic.twitter.com/BhYMKzjQkg
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
उन्हें फिलहाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है। मुनीर ने बताया कि पहले हमला 9 जुलाई हो करने का प्लान था। लेकिन उस दिन यात्रियों की कोई गाड़ी या बस आतंकियों को नहीं मिली। मुनीर ने बताया कि लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल ने दो और आतंकियों के साथ मिलकर हमले को अंजाम दिया था।
We are quite near to them, hopefully will be neutralizing militants soon...it can be today,tomorrow: IGP Kashmir Munir Khan #Amarnath
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
आईजी ने किया सभी बातों का खुलासा
आईजी मुनीर खान ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीनों आरोपियों ने सभी बातों का खुलासा कर दिया है। दक्षिण कश्मीर पुलिस ने ओवर ग्राउंड वर्कर्स के पूरे जत्थे को गिरफ्तार किया था। ये सभी ये सभी कोर्ड वर्ड्स में बात करते थे।
Happy to tell you that 3 accused persons have been arrested & they have completely revealed everything: IGP Kashmir #Amarnath pic.twitter.com/likLk0MwGb
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
आईजी के मुताबिक अमरनाथ हमले में लश्कर के 3 आतंकी शामिले थे। इन आतंकियों में 2 पाकिस्तानी और एक कश्मीरी था। अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री जख्मी हो गए थे। आतंकी बाइक से आए थे। उन्होंने बस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
The attack was initially planned for July 9th,but that day there was no movement of CRPF or yatri vehicle in isolation:IGP Kashmir #Amarnath pic.twitter.com/9VlfWQ5Fz7
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017