फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Just for Facebook post, man jailed for 35 years in Thailand

फेसबुक पोस्ट करना पड़ा महंगा, हुई 35 साल की जेल

Fri, 09 Jun 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 09 Jun 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Just for Facebook post, man jailed for 35 years in Thailand
demo pic

वैसे तो फेसबुक आमजनों को भी अपनी बात रखने का अधिकार देती है। पर ये अधिकार आपको असीमित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं देती हैं कि आप फेसबुक पर कुछ भी पोस्ट और शेयर करें। अगर आप भी बिना सोचे समझे फेसबुक पर कुछ भी लिखकर पोस्ट या शेयर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। मौजूदा मामला थाईलैंड का है, जिसमें एक शख्स को महज एक फेसबुक पोस्ट के लिए 35 साल की सजा सुनाई गयी है। 

विज्ञापन


थाईलैंड के इस युवक को फेसबुक के जरिये शाही परिवार का अपमान का अपराधी माना गया है। सजा के दोषी राजतंत्र की आलोचना और विद्रेह का अपराधी बताया गया है। मामले में बैंकाक की एक सैन्य अदालत ने 34 साल के दोषी युवक को अपने फेसबुक अकाउंट पर शाही परिवार के खिलाफ आलोचनात्मक तस्वीरों और वीडियो पोस्ट करने के लिए सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


बता दें कि दोषी विचै का नाम पहले भी अपने पूर्व मित्र को बदनाम करने के लिए उसके अकाउंट का इस्तेमाल किया था। स्थानीय न्यायालय आईलॉ ने कहा कि शाही परिवार की मान- मर्यादा को दाग लगाने के लिए किया गया इसलिए यह मामला मानहानि के तहत आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में शुक्रवार को एक आपराधिक अदालत ने एक राजनीतिक रेडियो शो से एक ऑडियो क्लिप अपलोड करने के लिए एक और संदिग्ध को 2.5 साल की जेल की सजा सुनाई है। इस ऑडियो क्लिप में शाही परिवार के लिए अपमानजनक बात कही गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed