फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   in workplaces 70 percent women sexual harassment Do not file a complaint

70 फीसदी नौकरीपेशा महिलाएं यौन उत्पीड़न की नहीं करतीं शिकायत

Sun, 06 Aug 2017 11:51 AM IST
एजेंसी 
एजेंसी  Updated Sun, 06 Aug 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
in workplaces 70 percent women sexual harassment Do not file a complaint
फाइल
हैदराबाद। कार्यस्थलों में यौन प्रताड़ना का अनुभव करने वाली 70 फीसदी महिलाएं इस बारे में शिकायत दर्ज नहीं करातीं। राष्ट्रीय महिला आयोग के एक आला अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य सचिव सतबीर बेदी ने तेलंगाना के महिला आयोग की ओर से आयोजित एक परामर्श सत्र में कहा दफ्तरों या कार्यस्थलों में यौन प्रताड़ना की शिकार 70 महिलाएं इसके खिलाफ  शिकायत नहीं करतीं। हालांकि कुछ महिलाएं इसका इस्तेमाल व्यवस्था को ब्लैकमेल करने में भी करती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  कार्यस्थल में महिलाओं के यौन उत्पीड़न से मुकाबले के लिए पुख्ता कानून हैं। लिहाजा महिलाओं को इसके बारे में जागरुक करने की जरूरत है। महिलाओं को इस तरह के अत्याचार और अन्याय से बचाने के लिए कानूनी प्रावधान हैं। मामला सिर्फ कानून के इस्तेमाल करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परामर्श सत्र में मौजूद पूर्व हाई कोर्ट जज जी यतिराजुलू ने कहा कि महिला कर्मचारियों को सामूहिक तौर पर यौन प्रताड़ना से लड़ने की जरूरत है। तेलंगाना महिला आयोग की अध्यक्ष टी वेंकटरमनन ने कहा यह सत्र केंद्र को महिलाओं के खिलाफ यौन प्रताड़ना से बचाव के कानून को और सख्त भेजने के लिए सिफारिश भेजने के लिए किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed