फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Husband commited suicide a night before Karwachauth

करवाचौथ पर पत्नी ने आने से किया इनकार, तो पति ने दे दी जान

Sun, 08 Oct 2017 10:58 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले Updated Sun, 08 Oct 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
Husband commited suicide a night before Karwachauth
डेढ़ माह पहले घरवालों के साथ मायके गई थी पत्नी, सुसाइड नोट में पत्नी और सास के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा...अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामला यूपी के आगरा का है। सेंट जोंस चौराहा के पास शुक्रवार रात आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी विशेष मेड़तवाल (26) ने करवाचौथ से एक दिन पहले जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में बीवी को बताया जिम्मेदार

मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। लोहामंडी पुलिस ने पत्नी सहित 11 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
श्रीकिशन मेड़तवाल के बेटे विशेष का नमक की मंडी में आर्टिफिशयल ज्वैलरी का कारोबार था। 

2015 में विशेष की शादी रीतिका उर्फ मोहिनी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से रीतिका विशेष का उत्पीड़न करती थी। मायके वाले परिवार में दखल देते थे। ससुरालीजन बेटे का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे चुके थे। 
 

अलग रहने की करती थी जिद

14 अगस्त को रीतिका ने पिता महेश, बाबा सीताराम और चाचा गौरीशंकर को बुलाया। रीतिका परिवार से अलग रहने की जिद करने लगी। मना करने पर जेवर और नकदी लेकर पिता के साथ चली गई। ससुरालीजन धमकी देकर गए कि अगर, पुलिस से शिकायत की तो झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे।

शुक्रवार रात विशेष कमरे में सोने गया था। शनिवार सुबह 10 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर मां मधु ने कमरे का गेट खटखटाया। खिड़की से झांककर देखा तो विशेष कमरे में पड़ा हुआ था। गेट की कुंडी तोड़कर परिजन अंदर गए। विशेष के मुंह से झाग निकल रहे थे। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

करवाचौथ पर पत्नी को बुलाना चाहता था

मृतक के पिता ने बताया कि विशेष उनका इकलौता बेटा था। एक बेटी रति और दूसरी बरखा है। दोनों शादीशुदा हैं। रति चैन्नई में रहती है, जबकि बरखा बल्केश्वर में रहती हैं। विशेष करवाचौथ पर पत्नी को घर बुलाना चाहता था, उसने कई बार फोन पर बात भी की थी। मगर, वह हर बार जेवर और हिस्सा लेकर घर आने का दबाव बनाती थी। 

एक बार पत्नी को राजामंडी बाजार में खरीदारी करते हुए देखा था। करवाचौथ पर उसको न आता देख विशेष दो दिन से ज्यादा तनाव में था। इसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

सुसाइड नोट में ये लिखा

विशेष ने 16 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, इसमें अंग्रेजी में लिखा है कि मुझे माफ करना मम्मी पापा। मैं ये दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। रीतिका ने मुझे बहुत बड़ा धोखा दिया है। सबसे ज्यादा उसकी मां ने। पता नहीं किस जनम का बदला लिया, जो मुझे इतना बदनाम कर दिया और अपनी ही बेटी का घर बिगाड़ दिया, इन्हें सजा मिलनी चाहिए। आई लव यू मम्मी पापा और जीजू....

इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि पिता श्रीकिशन मेड़तवाल की तहरीर पर मृतक की पत्नी रीतिका, सास राधा, चाची अन्नू, सीताराम, अनिल, सुनील, राजेश, गौरीशंकर, गोविंद, कुनाल, अंशुल आदि 11 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed