फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   former councler of Congress arrested in murder blame of RTI activist in Mumbai

RTI कार्यकर्ता हत्याकांड: कत्ल के आरोप में कांग्रेसी नेता रजा खान गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2016 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
former councler of Congress arrested in murder blame of RTI activist in Mumbai
RTI - फोटो : Indian Express

मुंबई के वकोला में आरटीआई कार्यकर्ता भूपेंद्र वीरा की हत्या के आरोप में कांग्रेस के पूर्व पार्षद रजा खान को गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार रज्जाक के साथ शख्स अमजद खान को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच हत्या के आरोप में पुलिस नेता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीरा ने गैरकानूनी ढंग से किए निर्माण पर सवाल उठाए हुए थे और यह कई सालों से चला आ रहा था। पुलिस के मुताबिक हत्या से ठीक पहले नेता को लोकआयुक्त की ओर अवैध निर्माण के लिए नोटिस भी भेजा गया था, जिसके तहत उनकी कई बिल्डिंगों को गिराया जा सकता है।

विज्ञापन

कातिलों ने घर के बाहर से ही की फायरिंग 

former councler of Congress arrested in murder blame of RTI activist in Mumbai
RTI

कातिल 15 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वीरा के घर पर फायरिंग करने लगे। बताया जा रहा है कि वीरा उस दौरान टीवी देख रहे थे। इस दौरान कातिल घर के बाहर से फायरिंग करने लगे। हमले में एक गोली वीरा को लगी और उनकी मौत हो गई।

इस बीच वीरा की पत्नी पत्नी रसोई में काम कर रही थी। बेखर पत्नी को आसपास से गुजर रहे लोगों ने बताया कि उनके घर से घून बह रहा है। वीरा की पत्नी ने देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और कातिलों के तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed