फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   eighty years old woman murdered in Aligarh of Uttar Pradesh

हल्का सा खुला था दरवाजा, बेटियों ने अंदर झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 06 Dec 2017 06:16 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 06 Dec 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
eighty years old woman murdered in Aligarh of Uttar Pradesh
murder
घर का हल्का सा दरवाजा खुला था। जब बेटियों ने अंदर झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। अतरौली थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरनोट भोजपुर में मंगलवार को तड़के पहर करीब 80 साल की बुजुर्ग महिला की किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


बुजुर्ग की बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर पुलिस परिवार के ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह करते हुए जांच में जुट गई है। बताया गया कि बुजुर्ग के नाम पर नौ बीघा जमीन थी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- बहन और मां की हत्या के बाद बाथरूम में मिले ऐसे सुराग जो बेटे की ओर कर रहे इशारा
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे वह अपने साथ रहने वाली दो बेसहारा बेटियों को देना चाहती थीं। आशंका है कि यह किसी परिजन को पसंद नही आ रहा था। हरनोट भोजपुर निवासी कस्तूरी देवी पत्नी स्व. रामबाबू सिंह के दो बेटे और पांच बेटियां हैं। 

बड़े बेटे राजेंद्र सिंह के चार बेटे हैं। राजेंद्र करीब दस साल से लापता हैं। दूसरे बेटे रवेंद्र सिंह के दो बेटे हैं। कस्तूरी की बेटी ममता को उसके पति ने छोड़ दिया है, और दूसरी बेटी सर्वेश विधवा है। 

eighty years old woman murdered in Aligarh of Uttar Pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दोनों बेटियों के साथ ही कस्तूरी देवी बेटों से अलग दूसरे मकान में रहती थीं। मंगलवार को तड़के पहर करीब पांच बजे गांव में हरे राम हरे कृष्ण मंडल की प्रभात फेरी निकल रही थी। दोनों बेटियां प्रभात फेरी में शामिल होने चली गईं। 

इसी बीच किसी ने बुजुर्ग की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद दोनों बेटियां घर पहुंची तो खून से लथपथ पड़ी मां के शरीर को देखकर चीखने लगीं। चीखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। 

पढ़ें:- चार नकाबपोशों ने ‌10वीं के छात्र को स्कूल में जिंदा जला दिया, छात्राएं हुई बेहोश, मचा कोहराम

सीओ सुरेश कुमार मलिक ने कहा कि पति की मौत के बाद करीब नौ बीघे जमीन कस्तूरी के नाम पर दर्ज हो गई थी। प्रथमदृष्टया जमीन के विवाद में हत्या की आशंका लग रही है। किसी करीबी का हाथ हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed