फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Easily stole the data of the Aadhaar card mastermind caught

कहीं आपके आधार कार्ड का डाटा तो चोरी नहीं, मास्टरमाइंड ने कबूला सच

Fri, 04 Aug 2017 12:06 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Fri, 04 Aug 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Easily stole the data of the Aadhaar card mastermind caught
- फोटो : the times of india
गैरकानूनी तरीके से  40,000 आधार कार्डधारकों का चुराने वाले मास्टरमाइंड को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह आसानी से डाटा चुरा लेता था। बताया जा रहा है कि यह छात्र आईआईटी कानपुर से एमएससी में ग्रेजुएट है और बेंगलुरु का ओला कैब कंपनी में सॉफ्टवेयर डवलपमेंट इंजीनियर के तौर पर काम करता है। अंग्रेजी अखबार इंडिया टूडे की खबरों के अनुसार कानपुर का रहना वाला अभिनव श्रीवास्तव बेंगलुरु के यशवंतपुर इलाके में रहता था और यहां से सभी घटनाओं के अंजाम देता था।
विज्ञापन


बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि अभिनव गैराकानूनी तरीके से यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( यूआईडीएआई ) का डाटा चुराता था। इस शातिर चोर के पास से लगभग 40,000 आधार कार्डधारकों के पता, मोबाइल फोन नंबर, ईमेल, उम्र और सेक्स की जैसी सभी सूचनाओं के विवरण थे। पुलिस के द्वारा मिली सूचना के अनुसार अभिनव आधार कार्ड डाटा एक ई-हॉस्पिटल एप्लिकेशन के द्वारा चुराता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसने ई-केवाईसी मोबाइल वेरिफिकेशन एप्लिकेशन को बनाया था। उसी तरह की एप्लिकेशन प्ले स्टोर पर भी मौजूद है। इससे जो कोई भी इस एप्लिकेशन पर पहुंचकर क्लिक करता तो उस व्यक्ति के आधार का पुरा विवरण अभिनव के पास पहुंत जाता। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिनव अपने आपको ऑनलाइन प्रोफाइल एक हैकर बता रहा है। इस तरह की हैकिंग के लिए फिलहाल पुलिस आरोपी के डाटा चुराने की वजह जानने की कोशिश कर रही है। आधार अधिनियम के धारा 37 और 38 के तहत और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के धारा 65 और 66 और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 468 और 271 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed