फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a priest is fleeing with his lover and caught in devariya

प्रेमिका के साथ भाग रहा था पुजारी, ऐसे पकड़ा गया

Mon, 11 Sep 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया Updated Mon, 11 Sep 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
a priest is fleeing with his lover and caught in devariya
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक पुजारी अपनी प्रेमिका के साथ फरार होने की फिराक में था। लेकिन लोगों ने पुजारी के अरमानों पर पानी फेर दिया। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। खुखुंदू में प्रेमिका के साथ भाग रहे पुजारी को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


युवती मौसी के घर आई थी, जबकि उसका प्रेमी बिहार, छपरा में किसी मंदिर का पुजारी है। दोनों की आंखें मंदिर पर ही लड़ीं थीं।  बिहार, छपरा की रहने वाली एक युवती अपनी मौसी के घर आई थी।
विज्ञापन

पढ़ें:- प्रेमी ने दिया धोखा, शादी नहीं करूंगा जेल जाना मंजूर, प्रेमिका बोली...
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती का अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चलता है। सोमवार की दोपहर उसने प्रेमी को बुलाकर चोरी से उसके साथ भाग निकली। दोनों पैदल ही देवरिया मार्ग पर तेजी से जा रहे थे। इसी बीच युवती के रिश्तेदार और अन्य लोगों ने देख लिया। 

पढ़ें:-शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक की खौफनाक करतूत, लव स्टोरी का किया THE END

लोगों को अपनी तरफ आता देख दोनों तेजी से भागने लगे, लेकिन लोगों ने दौड़ाकर प्रेमी युगल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने कहा कि प्रेमी युगल पुलिस हिरासत में हैं। युवती के रिश्तेदार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed