फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a man arrested after uploading Offensive photo of CM Yogi Adityanath on social media in hathras

CM की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड, भड़के भाजपाई

Wed, 27 Sep 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Wed, 27 Sep 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
a man arrested after uploading Offensive photo of CM Yogi Adityanath on social media in hathras
कस्बा सादाबाद के एक युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इसे देखकर हिंदूवादी संगठन गुस्से में आ गए। इस मामले में भाजपा नेता ने फोटो शेयर करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे के एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन


यह फोटो इलाके में चर्चा का विषय बन गई। मामला सीएम योगी के संगठन हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की जानकारी में आया तो वह आक्रोशित हो गए। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अजय वाल्मीकि, पंकज चौधरी, लाला गौतम, मुनेश चौधरी, दीपू भारद्वाज, अजीत वाल्मीकि और राकेश महाना कोतवाली सादाबाद पहुंच गए। इन लोगों ने इस युवक के कृत्य पर तीखा आक्रोश जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बाद में भाजपा के सादाबाद नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष पचौरी ने इस मामले में वसीम मिर्जा पुत्र सलीम मिर्जा निवासी मोहल्ला इमलियान सादाबाद को नामजद करते हुए तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस तरह माहौल बिगाड़ने वाली हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed