फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a 40 year old married woman fled with her 16 year old nephew in Sant Kabir Nagar

40 साल की मामी 16 साल के भांजे को लेकर हुई फुर्र, बेमेल इश्क का बदतर अंजाम

Sat, 14 Oct 2017 09:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Sat, 14 Oct 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
a 40 year old married woman fled with her 16 year old nephew in Sant Kabir Nagar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
40 साल की मामी 16 साल के भांजे को लेकर भाग गई। इसके बाद बेमेल इश्क का ऐसा बदतर अंजाम हुआ कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन


40 साल की मामी को अपने 16 साल के भांजे से प्यार हो गया। मौका मिलते ही दोनों भाग गए। जब मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस भी हैरान रह गई। घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। 

पढ़ें:- पड़ोसी भाभी बनी प्रेमिका, लिव इन रिलेशन में इश्क का हुआ दर्दनाक अंत
विज्ञापन


महिला का पति दोनों को पानीपत से पकड़कर बखिरा चौकी लाया तो यहां प्रेमगाथा सुनकर सभी हैरत में पड़ गए। पूरे दिन मान-मनौव्वल का दौर चला पर, बात नहीं बन सकी। दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बखिरा थाना इलाके के एक गांव की रहनी वाली 40 साल की महिला का पति कोलकात्ता में रहकर नौकरी करता है। महिला की एक 18 साल की लड़की और 16 साल का लड़का भी है। जो उसी के साथ रहते हैं। पति ने बताया एक साल पहले बहन के कहने पर काम के सिलसिले में भांजे को उसने अपने पास बुला लिया। 

a 40 year old married woman fled with her 16 year old nephew in Sant Kabir Nagar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
नाबालिग युवक मामा और मामी के साथ रहने लगा। इसी दौरान 16 साल के भांजे का मामी के साथ प्रेम पनपने लगा। इसकी जानकारी किशोर के मामा को हुई तो उसने पत्नी और भांजे को काफी समझाया। इसके कुछ दिन बाद ही भांजा अपने मामा का पैनकार्ड और नगदी लेकर सहजनवां स्थित अपने घर चला आया। 

बाद में पति ने 27 सितंबर को अपनी पत्नी और बेटे को भांजे के पास सामान लेने के लिए सहजनवां में बहन के गांव भेजा। इस दौरान मौका पाकर दोनों कोलकात्ता जाने बहाने फरार हो गए। 

पढ़ें:- जेल में रहने पर भी नहीं उतरा 'कातिल' पत्नी की आशिकी का भूत, ये रहा सबूत

पति ने बताया कि जब पत्नी नहीं लौटी तो वह पहले अपने गांव फिर बहन के गांव आकर दोनों की तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं भी पता नहीं चला। जिसके बाद पति ने इसकी जानकारी थाने पर दी। पति ने बताया कि चार दिन पूर्व अचानक पत्नी ने फोन करके पानीपत में होने की जानकारी दी। 

उसके बाद युवक पानीपत गया और दोनों को गांव लाया। मंगलवार को पति दोनों को बखिरा पुलिस चौकी लेकर पहुंचा। चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी बातचीत कर रहे है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed