{"_id":"57fb4a654f1c1b2b7a28de68","slug":"cpm-worker-killed-in-kerala-s-kannur-police-suspect-political-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPM कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस को राजनीतिक मर्डर का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CPM कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस को राजनीतिक मर्डर का शक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Oct 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
केरल में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के 52 साल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। यह घटना केरल के कुन्नूर में सोमवार को हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक भरी बाजार में सीपीएम कार्यकर्ता की दुकान पर चार-पांच लोगों ने हमला किया। पुलिस इस कत्ल के पीछे राजनीतिक मकसद मान रही है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले महीने एक बीजेपी कार्यकर्ता पर सीपीआई (एम) के सदस्यों ने कथित तौर पर हमला किया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मई में जब से पी विजयन की लेफ्ट सरकार सत्ता में आई है, कन्नूर जिले में 50 राजनीतिक हमले और चार हत्याएं हो चुकी हैं, बीजेपी और सीपीएम के सदस्य यहां लगातार आमने सामने रहते हैं।
विज्ञापन