{"_id":"5a1ac1524f1c1ba7678bde16","slug":"mp-cabinet-approves-death-sentence-for-rape-convicts-in-the-cases-involving-girls-of-12-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप पर फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप पर फांसी की सजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
बच्ची से रेप के मामले में मध्यप्रदेश की सरकार ने कैबिनेट में एक एतिहासिक प्रस्ताव पास किया है। जिसके तहत 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ रेप करने का दोषी पाए जाने पर गुनहगारों को मौत की सजा दी जाएगी। रेप के मामलों में इस तरह का सख्त कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
पढ़ें- बच्ची से रेप में RJD नेता का बेटा धरा, पीड़िता के शरीर को दांतों से काटा तो सदमे में चली गई मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को मध्यप्रदेश में कैबिनेट में यह प्रस्ताव पास किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ बलात्कार करने के दोषी को मौत की सजा देने का प्रावधान किया गया है।।यह सजा गैंगरेप वाले मामले में भी लागू होगी। इस मामले में सजा और जुर्माना दोनों ही होगा।
विज्ञापन
पढ़ें- बच्ची से रेप में RJD नेता का बेटा धरा, पीड़िता के शरीर को दांतों से काटा तो सदमे में चली गई मासूम
विज्ञापन
आपको बता दें बच्चियों से रेप के मामलों में देशभर में लगातार वृद्िध हो रही है। ऐसे में लंबे समय से इस मामले में सख्त कानून बनाए जाने की मांग चल रही थी। मध्यप्रदेश में इस तरह के कई मामले सामने आए थे, इसी कड़ी में अब सरकार ने इस संबंध में कानून बनाने का फैसला किया। जिसके चलते आज मध्यप्रदेश कैबनेट ने यह फैसला लिया।#MadhyaPradesh Cabinet approves death sentence for rape convicts in the cases involving girls of 12 years of age and below. pic.twitter.com/CbLRvLktGg
— ANI (@ANI) November 26, 2017
