फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mayawati said in Bhopal BJP is raising Ram temple issue only for the vote

भाजपा वोट के लिए राम मंदिर मुद्दे को हवा दे रही है: मायावती

Fri, 24 Nov 2017 08:56 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल 
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल  Updated Fri, 24 Nov 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Mayawati said in Bhopal BJP is raising Ram temple issue only for the vote
बसपा सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे के तहत सिर्फ वोट के लिए राम मंदिर मुद्दे को हवा दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुमराह कर रही है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के भोपाल में बसपा पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने यहां आईं मायावती ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्य में दलितों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें राज्यसभा में बोलने नहीं दिया गया। भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड मैदान में आयोजित इस सम्मलेन में राज्यभर से बसपा के कार्यकर्ता भोपाल आए थे। 
विज्ञापन


सम्मेलन में मायावती ने कहा कि किसानों की हालत खराब है। भाजपा के शासन में मध्य प्रदेश में किसानों की खुदकुशी के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बसपा के शासनकाल के दौरान उत्तरप्रदेश में किसानों के आत्महत्या के मामले देखने को नहीं मिलते थे। मायावती ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी गरीब और वंचित वर्ग को छलने का आरोप लगाया। मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed