फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh eyes Guinness World Record by planting 6 crore saplings

मध्य प्रदेश में 12 घंटे में छह करोड़ पेड़ लगाने का बना रिकॉर्ड

Sun, 02 Jul 2017 09:33 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Sun, 02 Jul 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh eyes Guinness World Record by planting 6 crore saplings

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी संरक्षण और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए रविवार को बारह घंटे के भीतर 6 करोड़ 67 लाख पौधे लगाए गए। इन्हें राज्य में नर्मदा नदी के दोनों तटों के किनारों और जलग्रहण क्षेत्र वाले कुल 24 जिलों में लगाया गया।

विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 7 बजे नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में पूजा अर्चना के साथ इस एक दिवसीय पौधा रोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत पेड़ लगाने और कन्या पूजन से होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मध्य प्रदेश पूरी दुनिया से कहना चाहता है कि धरती के बढ़ते तापमान पर नियंत्रण के लिए पेड़ लगाना बेहद आवश्यक है। प्रदेश की जनता पेड़ लगाकर दुनिया को बचाने का काम कर रही है। जीवनदायिनी नर्मदा के संरक्षण के लिए और इस धरती के लिए ऐसा करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्व में जन-सहभागिता और नदी संरक्षण का अद्वितीय उदाहरण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान के तहत दो दर्जन से ज्यादा किस्म के पौधे लगाए गए। इनमें  आम, आंवला, नीम, पीपल, बरगद, महुआ, जामुन, खमेर, शीशम, कदम, बेल, अर्जुन, बबूल, बांस, इमली, गूलर, खेर, अमरूद, संतरा, नींबू, कटहल, सीताफल, अनार, चीकू, बेर आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed