फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chauhan to launch Deen Dayal kitchen scheme

मध्यप्रदेश: 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन, सरकारी योजना शुरू

Fri, 07 Apr 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 07 Apr 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
 CM Shivraj Singh Chauhan to launch Deen Dayal kitchen scheme
शिवराज सिंह चौहान

राज्य के 49 जिलों में 'दीनदयाल रसोई योजना' लॉन्च की गयी है। इस योजना का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत गरीबों को पांच रुपये में पौष्टिक भोजन कैंटीन से मिल सकेगा। इस योजना की शुरूआत 9 अप्रैल को भिंड और उमरिया जिले से की जाएगी।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री माया सिंह ने कहा, "हर जिले में दीनदयाल रसोई योजना को कम से कम एक स्थान पर जरूर रखा जाएगा। स्थानीय शहरों की जरूरतों के अनुसार बड़े शहरों में एक से अधिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे।"
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत गरीबों को सस्ता, अच्छी गुणवत्ता, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा, जिसमें 4 चपाती, 1 सब्जी और दाल रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे मिल मिलेगा। इसके तहत  हर दिन कम से कम 2000 व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जिला स्तर पर व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। गेहूं और चावल उचित मूल्य पर दुकानों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed