फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brain dead woman donated to four persons

ब्रेन डेड महिला ने अंगदान कर चार लोगों को दिया नया जीवन

Thu, 27 Jul 2017 10:08 PM IST
amarujala.com-presented by: नसीम खान
amarujala.com-presented by: नसीम खान Updated Thu, 27 Jul 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Brain dead woman donated to four persons
- फोटो : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 42 वर्षीय ब्रेन डेड महिला ने अंगदान कर चार लोगों को नई जिंदगी दी।
इंदौर के प्रभागीय आयुक्त संजय दुबे ने बताया कि राज्य के मंदसौर जिला की रहने वाली अर्चना दोसी पिछले कुछ दिनों से मस्तिष्क में रक्त स्त्राव की समस्या से जूझ रही थीं। वह 23 जुलाई से इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने 25 जुलाई को अर्चना को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।
विज्ञापन



इसके बाद अर्चना के परिवार को अंगदान के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद परिवार अर्चना के अंगदान के लिए तैयार हो गया। अर्चना के हृदय, लीवर और दोनों किडनियों को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से शहर के ही तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया।
विज्ञापन



जहां यह अंग चार जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट कर दिया गया। अर्चना की आंख और त्वचा को भी दान के लिए संरक्षित किया गया है। इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के अधिकारियों के मुताबिक, इंदौर में पिछले 21 महीनों में 23 ब्रेन डेड मरीज अंगदान कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed