फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   who took PETN without detonater in vidhan sabha

बड़ा सवालः बगैर डेटोनेटर कौन विधानसभा में ले गया विस्फोटक, आखिर क्या था मकसद

Sat, 15 Jul 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Jul 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
 who took PETN without detonater in vidhan sabha
जांच पड़ताल - फोटो : amar ujala
विधानसभा में मिले क्रिस्टल पाउडर के बेहद खतरनाक विस्फोटक पीईटीएन होने का पता चलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस, एटीएस व अन्य एजेंसियों के अफसरों ने छानबीन शुरू की। सवाल उठा कि पीईटीएन से विस्फोट के लिए डेटोनेटर की जरूरत होती है।
विज्ञापन


बगैर डेटोनेटर के पीईटीएन को सदन में ले जाने की मंशा क्या थी और उसे कौन ले गया? एडीजी जोन अभय कुमार प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने विधान भवन का चप्पा-चप्पा खंगाला लेकिन डेटोनेटर नहीं मिला।
विज्ञापन


राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधायकों के अलावा मार्शल, सफाई कर्मी, बिजली मैकेनिक ही विधानसभा में जाते हैं। सफाई कर्मी, बिजली मैकेनिक के विधानसभा में प्रवेश से पहले तलाशी ली जाती है और मार्शल की मौजूदगी में वे अपना काम करके लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में पीईटीएन ले जाने वाला जानता था कि वह मेटल डिटेक्टर की जद में नहीं आएगा और उसकी गहन तलाशी नहीं ली गई। विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। 

खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज

 who took PETN without detonater in vidhan sabha
जांच पड़ताल - फोटो : amar ujala
वहीं एटीएस और एनआईए की टीम ने विधानसभा में पहुंच कर देर रात तक पड़ताल की। टीम ने 11 जुलाई को सत्र शुरू होने से लेकर शुक्रवार देर शाम तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

सचिवालय प्रशासन के कुछ अधिकारी भी विधान भवन पहुंचे। आईजी एटीएस असीम अरुण ने टीम के साथ उस स्थान का मुआयना किया जहां विस्फोटक मिला था।

उन्होंने मार्शल से जानकारी भी हासिल की जिसने बम स्क्वॉयड टीम के साथ विस्फोटक पदार्थ को देखा था। असीम अरुण ने बताया कि इस मामले में जो भी चश्मदीद हैं, सभी से पूछताछ की जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed