फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sitaram yechuri on Up election.

येचुरी बोले, यूपी में हार से पूरा होगा भाजपा का ‘ट्रिपल तलाक’

Sat, 28 Jan 2017 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jan 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
sitaram yechuri on Up election.
महासचिव सीताराम येचुरी - फोटो : amar ujala

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि भाजपा जिस तरह ट्रिपल तलाक के मुद्दे को हवा दे रही है, दिल्ली व बिहार के बाद यूपी चुनाव हारने पर उसका ट्रिपल तलाक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

विज्ञापन


येचुरी ने माकपा कार्यालय पर संवाददाताओं से कहा कि यूपी में वाम मोर्चे ने साझे उम्मीदवार उतारे हैं। सभी सीटों पर लड़ने की हमारी ताकत नहीं, पर जहां हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं, वहां चुनाव लड़ रहे हैं। कोशिश है कि विधानसभा में वाम मोर्चे के प्रतिनिधि पहुंचें, जिससे आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके।
विज्ञापन


येचुरी ने कहा कि प्रदेश में जिन सीटों पर हम चुनाव नहीं लड़ रहे, वहां लोगों से अपील करेंगे कि जो भाजपा को हरा रहा हो, उसे वोट दें। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा बाहर हुई तो 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सत्ता से बेदखल होना तय है। इमरजेंसी में जिस तरह नसबंदी के नियम से लोग परेशान थे, उसी तरह अब नोटबंदी से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा शासन काल में किसानों की हत्या के मामले बढ़े

sitaram yechuri on Up election.

भाजपा पर निशाना साधते हुए येचुरी ने कहा कि उसने फसल की लागत मूल्य का डेढ़ गुना दाम देने का वादा नहीं निभाया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों की आत्महत्या के मामलों में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

केंद्र सरकार को यह संदेश देने के लिए कि उसके फैसले ठीक नहीं, भाजपा को यूपी में हराना जरूरी है। येचुरी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा ट्रिपल तलाक के मुद्दे को खूब हवा दे रही है।

दिल्ली व बिहार के चुनाव में उसे तलाक मिल चुका है, अब यूपी के चुनाव में हार मिलने पर ट्रिपल तलाक पूरा होगा।

येचुरी ने कहा कि सरकार चुनने के मामले में यूपी की जनता ढुलमुल रवैया नहीं अपनाती। वह किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत देती है। इस बार भी वैसा ही होने की उम्मीद है।

त्रिकोणीय मुकाबले में हारेगी भाजपा

sitaram yechuri on Up election.

येचुरी ने कहा कि यूपी में अधिकांश सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इसमें कौन आगे रहेगा, नहीं बता सकता, पर इतना कह सकता हूं कि भाजपा पीछे रहेगी।

बजट के मामले में आयोग का आदेश उचित नहीं
येचुरी ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के चलते राजनीतिक नैतिकता यह कहती है कि केंद्र सरकार आम बजट अभी पेश न करे, लेकिन भाजपा नेता इसे मानने को तैयार नहीं। वर्ष 2012 में भी चुनाव के बाद ही आम बजट लाया गया था।

चुनाव आयोग ने कहा कि बजट में पांच राज्यों के बारे में कोई घोषणा नहीं होनी चाहिए, पर आम बजट में ऐसा संभव नहीं। आयकर में छूट का दायरा बढ़ेगा तो इसका फायदा सभी राज्यों को मिलेगा। इसलिए चुनाव आयोग के इस आदेश को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

वहीं, येचुरी ने कहा कि आजादी के बाद केरल में पहली बार पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का एक प्रतिनिधि चुनकर आया। संघ परिवार के लोग वहां सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए हिंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed