दूसरे चरण का मतदान जारी, लखनऊ चुनेगा अपनी पहली महिला मेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबों का शहर लखनऊ आज शहर की पहली महिला मेयर चुनने के लिए वोट डाल रहा है। शहर के 23.27 लाख मतदाता निकाय चुनाव के दूसरे चरण में लोकतंत्र के यज्ञ में सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान की आहुति दे रहे हैं। सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी।
100 साल में पहली बार महिला के लिए आरक्षित हुई सीट
1916 में यूपी नगरपालिका अधिनियम एक्ट बना और 1917 में पहली बार किसी भारतीय ने लखनऊ नगर निगम की बागडोर संभाली। तब से हमेशा पुरुष ही शहर का मेयर रहा। सीट आरक्षित होने के बाद पहली बार किसी महिला के सिर ताज सजेगा।
प्रमुख पार्टियों के मेयर उम्मीदवार
भाजपा : संयुक्ता भाटिया
सपा : मीरा वर्धन
बसपा : बुलबुल गोडियाल
कांग्रेस : प्रेमा अवस्थी।
(19 उम्मीदवार मैदान में हैं मेयर पद के लिए)
23.27 लाख वोटर लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में
1.16 लाख वोटर नगर पंचायतों में
110 वार्डों में चुने जाएंगे पार्षद
वाराणसी समेत 25 जिलों में 1.29 करोड़ लोग डालेंगे वोट
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में लखनऊ के अलावा वाराणसी, इलाहाबाद समेत 25 जिलों में 1.29 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। इस चरण में 6 नगर निगम, 51 नगर पालिका परिषद और 132 नगर पंचायतों में 24,622 प्रत्याक्षियों के भाग्य का दांव पर लगा है।
भाजपा का इम्तिहान
6 नगर निगमों में होंगे चुनाव, इसमें से 5 भाजपा के कब्जे में
- पहली बार नगर निगम बने मथुरा-वृंदावन। यहां से हेमामालिनी सांसद और श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री। दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर।
- लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ को पांच सभाएं करनी पड़ी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुके हैं।