{"_id":"59f9eb504f1c1b6d548ba1c1","slug":"rekha-gives-money-for-development-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया के रायबरेली में विकास के लिए रेखा ने बढ़ाए हाथ, दिए 2.5 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया के रायबरेली में विकास के लिए रेखा ने बढ़ाए हाथ, दिए 2.5 करोड़ रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में विकास के लिए राज्यसभा सांसद व फिल्म अभिनेत्री रेखा ने 2.5 करोड़ रुपये दिए हैं। ये रुपये रायबरेली की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च होंगे।
विज्ञापन
रेखा ने ये रुपये अपने सांसद निधि कोटे से दिए हैं। कहा जा रहा है कि रेखा ने खुद ही सोनिया से इसके लिए बात की और रायबरेली में काम करने की इच्छा जताई। इन पैसों को सड़क, बिजली व पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके पहले जनवरी 2017 में रेखा की ही सांसद निधि से रायबरेली को मिले 1.44 करोड़ रुपये से मूलभूत जरूरतों पर काम हुआ। अब अक्टूबर 2017 में 1.42 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बाकी के पैसे काम पूरा होने पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पहले भी रायबरेली की उपेक्षा करने के आरोप लगते रहे हैं।