फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   probe against kgmu vc ravikant

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे केजीएमयू के पूर्व वीसी, होगी जांच

Sat, 26 Aug 2017 02:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Aug 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
probe against kgmu vc ravikant
फाइल फोटो

केजीएमयू के पूर्व कुलपति रविकांत के खिलाफ जांच मामले में नया मोड़ आ गया है। शासन मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के जिस पत्र के आधार पर जांच के आदेश केजीएमयू प्रशासन को दिए हैं, वही फर्जी साबित हो गया है। शुक्रवार को सांसद कौशल किशोर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बताया कि तीन मई 2017 को उनके हस्ताक्षर से जो पत्र पूर्व कुलपति के नाम भेजा गया है, वह फर्जी है, उस पर कोई विचार न किया जाए।

विज्ञापन


विशेष सचिव उप्र शासन संजय कुमार उपाध्याय ने वीसी केजीएमयू को एक पत्र लिखकर पूर्व कुलपति प्रो. रविकांत के खिलाफ अनियमितताओं की जांच कराने के निर्देश दिए थे। 21 अगस्त को लिखा गया पत्र 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पूरे केजीएमयू में हड़कंप मच गया। दिन भर पूर्व कुलपति प्रो. रविकांत के कार्यकाल के किस्सों को कर्मचारी अधिकारी चटखारे लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन


पत्र में लिखा था कि एक संस्था के 1 मई 2017 को जारी पत्र, सतर्कता विभाग-2 की ओर से 16 जून 2017  को जारी पत्र और सांसद कौशल किशोर की ओर से तीन मई 2017 को भेजे पत्र के आधार पर पूर्व कुलपति प्रो. रविकांत के कार्यकाल में की गईं अवैध नियुक्तियों, प्रोन्नतियों, वित्तीय अनियमितताओं व नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर कुलसचिव को शामिल करते हुए जांच समिति गठित कर कथित आरोपों की जांच कराकर 31 अगस्त तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। यही नहीं, सचिव ने ये भी लिखा कि ये प्रकरण मुख्यमंत्री से संदर्भित है।


इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। तीन शिकायतकर्ताओं में सेएक का पत्र फर्जी होने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। हालांकि केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन और केजीएमयू कार्य परिषद के सदस्यों ने राज्यपाल को पूर्व कुलपति के खिलाफ लिखा था, उसमें भी लगभग एक ही तरह के आरोप हैं। अब इस मामले में केजीएमयू प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed