फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   must watch supermoon after 68 years

देखें सुपरमून, बनें दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी

Mon, 14 Nov 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Nov 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
 must watch supermoon after 68 years
डेमो - फोटो : demo pic

राजधानी के लोग सोमवार को एक दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी बनेंगे। 68 साल बाद एक बार फिर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इस खगोलीय घटना को लखनऊ में भी देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन


यूपी एमच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब के सुमीत का कहना है कि 2016 में छह सुपर मून हो रहे हैं। इनमें से चार मार्च, अप्रैल, मई और अक्तूबर में हो चुके हैं। अब 14 नवंबर को चांद धरती के नजदीक आ रहा है। दिसंबर में एक और सुपरमून होगा लेकिन इस दौरान भी चंद्रमा नवंबर की तुलना में थोड़ा सा दूर रहेगा।
विज्ञापन


 बाल दिवस पर इस खगोलीय घटना को बच्चों को दिखाने की तैयारी इंदिरागांधी नक्षत्रशाला और यूपी एमच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब ने की है। इसके लिए साप्ताहिक बंदी में भी नक्षत्रशाला को खोला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, सुपरमून क्या है?

 must watch supermoon after 68 years
डेमो - फोटो : demo pic

शाम को छह बजे के बाद सुपरमून को टेलीस्कोप की मदद से दिखाया जाएगा। नक्षत्रशाला के प्रभारी व संयुक्त निदेशक अनिल यादव ने बताया कि बाल दिवस पर शाम को छह बजे से नौ बजे के बीच आकाश दर्शन में अलग-अलग तारे और सुपरमून की खगोलीय घटना को दिखाया जाना है। 

दिन के समय सूर्यदर्शन का कार्यक्रम भी रहेगा। इस दौरान दोपहर में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी। इसके लिए कोई शुल्क नहीं रहेगा।

पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा दीर्घवृत्तकार है। इससे चंद्रमा एक माह में पृथ्वी के सबसे करीब की स्थिति में होता है। इसे पैरिगी कहते हैं। जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे दूर होता है।

उसे अपोगी कहते हैं। किसी माह में पूर्णिमा अथवा अमावस्या का चंद्रमा पैरिगी के साथ घटित हो तो उसे सुपरमून कहते हैं। सुपरमून के समय चंद्रमा हमारे सबसे करीब होता है।

खगोलविद् रिचर्ड नोले ने करीब 30 साल पहले सुपरमून की अवधारणा दी थी। खगोलीय गणना के मुताबिक सोमवार को सुपरमून के समय चंद्रमा पृथ्वी से 356508.3203 ‌‌क‌िमी दूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed