फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro trial will run from december, says kumar keshav

23 नवंबर को आएगी मेट्रो ट्रेन, जानें लखनवी कब से करेंगे सवारी

Thu, 20 Oct 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Oct 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
metro trial will run from december, says kumar keshav
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने एक बार फिर दावा किया है कि लखनऊ मेट्रो का ट्रायल एक दिसंबर से ही शुरू होगा। मेट्रो कोच बना रही फ्रांस की कंपनी अलस्टॉम तय समय से सात दिन पहले यानी 23 नवंबर को ट्रेन के एक सेट की आपूर्ति करने के लिए तैयार हो गई है। 

विज्ञापन


हालांकि 16 नवंबर तक आपूर्ति हो जाए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह दावा उस समय किया गया है जबकि मेट्रो ट्रायल शुरू होने में केवल 42 दिन का समय बचा है।
विज्ञापन


मेट्रो भवन में बुधवार को खबरनवीसों से रूबरू कुमार केशव ने कहा कि एलएमआरसी की टीम कंपनी के चेन्नई स्थित श्रीसिटी प्लांट का सोमवार को निरीक्षण करके आई है। यहां लखनऊ मेट्रो के सभी चार कोच एक साथ तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कंपनी एक-एक कर कोच की आपूर्ति करने वाली थी। नई रणनीति के तहत कंपनी अब चारों कोच का निर्माण एक साथ कर रही है। प्लांट में कोचों का काम 70-80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। कोचों में दरवाजे लगने के बाद अब इंटीरियर का काम चल रहा है। 

कोच मिलने के बाद एक दिसंबर से ट्रायल शुरू करने के लिए ट्रेन की डिपो में जांच के अलावा रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) भी टेस्टिंग कर रिपोर्ट देगी। केशव कुमार ने दावा किया कि हम महज दो साल और दो महीने के अंदर लखनऊ मेट्रो का ट्रायल करने जा रहे हैं। यह पूरे देश के मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए रिकॉर्ड होगा।

26 मार्च से लखनऊवासी कर पाएंगे सवारी

metro trial will run from december, says kumar keshav
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

एमडी का कहना है कि छह ट्रेनें हमें मार्च में मिल जाएंगी। इनकी जांच में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कारण, प्रोटोटाइप ट्रेन की टेस्टिंग में ही सभी खामियों को दूर कर लिया जाएगा। ट्रायल रन साढ़े तीन महीने तक चलेगा। 

26 मार्च से रेलवे संरक्षा आयुक्त और आरडीएसओ की रिपोर्ट के बाद कॉमर्शियल संचालन शुरू कराने की योजना है। हालांकि अनुमति मिलने में देरी होने पर कुछ दिनों का अंतर आ सकता है।

एमडी ने बताया कि मेट्रो के सबस्टेशन का काम पूरा हो गया है और इसे बिजली मिलने लगी है। दो दिन पहले इसे हमने अपने ऑग्जिलरी सबस्टेशन से भी जोड़ दिया है। इससे अक्तूबर के अंत तक हम डिपो के अंदर और नवंबर के पहले सप्ताह में मेट्रोलाइन की ओएचई को चार्ज कर देंगे। 

इससे मेट्रो के सभी काम अपने सबस्टेशन से मिलने वाली बिजली से होने लगेंगे। अभी तक डिपो का काम 40 किलोवाट के कनेक्शन और जनरेटर से चल रहा था।
ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन पर लगा पहला एस्केलेटर एलएमआरसी ने अपने स्टेशनों पर एस्केलेटर्स लगाने का काम शुरू कर दिया है। 

एयरपोर्ट स्टेशन पर अभी अनुमति नहीं

metro trial will run from december, says kumar keshav
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

पहला एस्केलेटर ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पर लगाया गया है। सभी स्टेशनों पर दो-दो एस्केलेटर्स लगाए जाने हैं। निदेशक दलजीत सिंह ने बताया कि मवैया स्पेशल स्पैन का काम तेजी से चल रहा है। हम 65 फीसदी काम पूरा करा चुके हैं। 

यह तकनीकी रूप से बेहद कठिन काम है। इसके बावजूद हम दिसंबर में इस काम को पूरा कर देंगे। इसके बाद ट्रायल रन चारबाग तक हो सकेगा। यात्रियों के लिए 26 मार्च से संचालन होने पर पहली मेट्रो ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग केबीच ही चलेगी।

एमडी ने बताया कि एयरपोर्ट स्टेशन के भूमिगत निर्माण की अनुमति अभी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से नहीं मिली है। एएआई का कहना है कि उनकी आगामी बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाना है। बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही इसकी सूचना एलएमआरसी को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed